Skip to main content

CM nai 1st day lagae Police Cheff Ki Class

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन - पुलिस चीफ की लगाई क्लास : 10 खास बातें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता की हत्या के सिलसिले में राज्य पुलिस प्रमुख से मुलाकात की, और बताया गया है कि उन्होंने डीजीपी जावीद अहमद से 'सतर्क' रहने और प्रदेश में अपराध की रोकथाम की खातिर योजना बनाने के लिए कहा है. 44-वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो उपमुख्यमंत्रियों - केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा - एवं 44 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में पद एव गोपनीयता की शपथ ली थी. हमेशा भगवा वस्त्र पहने रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कााम करेगी.
मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जुड़ी 10 खास बातें
  1. सूत्रों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या पर चिंता व्यक्त की.
  2. सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने जावीद अहमद से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने के बाद 15 दिन के भीतर राज्य में बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित करने का ब्लूप्रिंट बनाने के लिए भी कहा है.
  3. योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस में राज्य के शीर्ष नौकरशाह, यानी मुख्य सचिव से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री फिलहाल इसी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं, और सीएम के सभी विभागों के प्रधान सचिवों से मुलाकात करने की संभावना है.
  4. रविवार को मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने मंत्रिमंडल के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की थी.
  5. भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ा कदम उठाते हुए योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही अपने सभी मंत्रियों से अपनी संपत्ति और पूंजी का ब्योरा 15 दिन के भीतर सार्वजनिक करने के लिए कहा था.
  6. सभी मंत्रियों को यूपी सरकार के प्रवक्ता नियुक्त किए गए श्रीकांत शर्मा तथा सिद्धार्थनाथ सिंह के ज़रिये ही मीडिया से बातचीत करने के लिए कहा गया है, और सीधे मीडिया से बात करने को लेकर चेतावनी भी दी गई है.
  7. उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठतम विधायकों को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वे सभी चयनित सदस्यों को सरकार से समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दें. 403-सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 312 सीटें जीती हैं, और उनके कई विधायक पहली बार जीतकर सदन में पहुंचे हैं.
  8. सोमवार को ही वह सभी विभागीय सचिवों से भी मुलाकात करने वाले हैं. उनके पदभार ग्रहण करने के समय से नौकरशाहों में तबादलों की अटकलें ज़ोरों पर हैं.
  9. नए मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास - 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ - में  जल्द ही करेंगे गृह प्रवेश. गोरखपुर से आए सात पुरोहितों ने गृहप्रवेश की पूजा की है.
  10. गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित गोरखनाथ मंदिर के प्रमुख महंत भी हैं.                             
  11.                                                                                                                  Made by Rosy
  12.                                                                                                                      27/3/2016
  13.                                                                                                                 

Comments

Popular posts from this blog

UP Mai Adityanath ka ladkeyo kai Surksha kai leyai Uthaea Kadam

यूपी में मनचलों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया एंटी रोमियो स्क्वॉड लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के चुनावी वादे के हिसाब राज्य में हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का आदेश दे दिया है. पार्टी का आरोप रहा है कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारें उदासीन रही हैं. बीजेपी नेताओं ने चुनाव में आरोप लगाया था कि राज्य में मनचलों के चलते लड़कियों को कॉलेज आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है. कई बार ऐसी स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठता रहा है. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यूपी पुलिस सतर्क हो गई है और मंगलवार से ही कई शहरों में पुलिस ने लड़कियों के कॉलेज के बाहर खड़े शोहदों पर कार्रवाई आरंभ कर दी थी. कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया और कुछ से पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया. संसद में भी बयान देते हुए मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री और सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही राज्य में ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे महिलाओं की सुरक्ष...

Sunny Leon par Comment ka Fanda

सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'  अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोनी आखिर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से या भद्दे कमेंट करने वालों से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो इसका खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है. वह बताती हैं कि इसके लिए वह 'ब्‍लॉक बटन' का इस्‍तेमाल करती हैं. इन दिनों सनी लियोनी मैक्सिको में हैं और वहां के कैनकुन बीच से उन्‍होंने कई फोटो पोस्‍ट किए हैं. सनी से न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब एक ईमेल इंटरव्‍यू के माध्‍यम से यह पूछा कि क्‍या उन्‍हें सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट उन्‍हें कितना प्रभावित करते हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'नहीं प्रभावित करते, क्‍योंकि मेरे पास ब्‍लॉक बटन है. मैं इसके बारे में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती.' सनी लियोनी ने आईएएनएस को दिए इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं जानती हूं कि जो मुझे फोलो करते हैं वह मेरे साथ रहेंगे, और इसके लिए मैं उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हूं. जो नफरत फैलाते हैं उन्‍हें सीधे ब्‍लॉक कर दिया जाता है.' सनी ने कहा, ' मैं रूढ़‍िवादिता का कुछ नहीं कर सकती...