Skip to main content

UP Mai Adityanath ka ladkeyo kai Surksha kai leyai Uthaea Kadam

यूपी में मनचलों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया एंटी रोमियो स्क्वॉड


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के चुनावी वादे के हिसाब राज्य में हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का आदेश दे दिया है. पार्टी का आरोप रहा है कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारें उदासीन रही हैं. बीजेपी नेताओं ने चुनाव में आरोप लगाया था कि राज्य में मनचलों के चलते लड़कियों को कॉलेज आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है. कई बार ऐसी स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठता रहा है.

राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यूपी पुलिस सतर्क हो गई है और मंगलवार से ही कई शहरों में पुलिस ने लड़कियों के कॉलेज के बाहर खड़े शोहदों पर कार्रवाई आरंभ कर दी थी. कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया और कुछ से पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया.

संसद में भी बयान देते हुए मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री और सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही राज्य में ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर लगा प्रश्नचिह्न समाप्त हो सके.

मंगलवार को संसद में अपने आखिरी भाषण में भी योगी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए. योगी ने सदन के सामने कहा कि यूपी में अब बहुत चीजों की बंदी होने वाली है. योगी के इस बयान से अब ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि यूपी में क्या बंद होने वाला है.

योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को अपना चुनावी मुद्दा बनाया था. हर मंच से वह महिला सुरक्षा की बात करते रहे थे. संकल्प पत्र में बीजेपी ने महिलाओं को छेड़खाने से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने का वादा किया था.

बता दें कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही कई शहरों में चल अवैध बूचड़खानों पर स्थानीय प्रशासन ने अपने आप कार्रवाई आरंभ कर दी है. कई अवैध बूचड़खानों सील कर दिया गया है. यह भूचड़खाने अवैध तरीके से अब तक चल रहे थे. वाराणसी से  लेकर लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ जैसे तमाम शहरों में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन का डंडा चल गया है.                                                                 
                                                                                                                          Made By Rosy
                                                                                                                             22/3/2016

Comments

Popular posts from this blog

Sunny Leon par Comment ka Fanda

सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'  अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोनी आखिर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से या भद्दे कमेंट करने वालों से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो इसका खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है. वह बताती हैं कि इसके लिए वह 'ब्‍लॉक बटन' का इस्‍तेमाल करती हैं. इन दिनों सनी लियोनी मैक्सिको में हैं और वहां के कैनकुन बीच से उन्‍होंने कई फोटो पोस्‍ट किए हैं. सनी से न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब एक ईमेल इंटरव्‍यू के माध्‍यम से यह पूछा कि क्‍या उन्‍हें सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट उन्‍हें कितना प्रभावित करते हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'नहीं प्रभावित करते, क्‍योंकि मेरे पास ब्‍लॉक बटन है. मैं इसके बारे में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती.' सनी लियोनी ने आईएएनएस को दिए इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं जानती हूं कि जो मुझे फोलो करते हैं वह मेरे साथ रहेंगे, और इसके लिए मैं उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हूं. जो नफरत फैलाते हैं उन्‍हें सीधे ब्‍लॉक कर दिया जाता है.' सनी ने कहा, ' मैं रूढ़‍िवादिता का कुछ नहीं कर सकती...

CM nai 1st day lagae Police Cheff Ki Class

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन - पुलिस चीफ की लगाई क्लास : 10 खास बातें लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता की हत्या के सिलसिले में राज्य पुलिस प्रमुख से मुलाकात की, और बताया गया है कि उन्होंने डीजीपी जावीद अहमद से 'सतर्क' रहने और प्रदेश में अपराध की रोकथाम की खातिर योजना बनाने के लिए कहा है. 44-वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो उपमुख्यमंत्रियों - केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा - एवं 44 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में पद एव गोपनीयता की शपथ ली थी. हमेशा भगवा वस्त्र पहने रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कााम करेगी. मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जुड़ी 10 खास बातें सूत्रों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या पर चिंता व्यक्त की. सूत्रों के अनुसार, योगी आदित...