चायनीज मोबाइल कंपनी में तिरंगे का अपमान, भारतीय कर्मचारियों ने किया हंगामा दिल्ली से सटे नोएडा स्थित एक नामी चायनीज मोबाइल कंपनी में सोमवार को तिरंगे का विदेशी कर्मचारियों की ओर से अपमान के बाद माहौल बिगड़ गया. तिरंगे के अपमान के बाद मंगलवार को वहां कार्यरत भारतीय कर्मचारियों ने बवाल करना शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. फिलहाल कंपनी ने आरोपी कर्मचारियों को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है. दरअसल सेक्टर 63 में चायनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो के फैक्ट्री में काम करने वाले चायना मूल के अधिकारीयों ने सोमवार देर रात कंपनी में लगे तिरंगे का अपमान कर दिया. जिसके बाद वहां काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों में गुस्सा फैल गया और कंपनी में जमकर हंगामा शुरू हो गया. हंगामा करने वाले कर्मचारी लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सुबह होते ही बाकी कर्मचारी भी फैक्ट्री पहुंचकर हंगामा करने लगे. कंपनी में जमकर नारेबाजी होने लगी. कंपनी के बाहर जमकर हंगामा होने लगा, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई. कंपनी में काम करने वाले...