Skip to main content

Ram Mandir par Mayavati ka Bayan

राम मंदिर मुद्दे पर ज़फ़रयाब जिलानी से लेकर मायावती तक का बयान
नई दिल्ली: राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी 'यह मुद्दा कोर्ट के बाहर बातचीत से हल किया जाना चाहिए' के बाद हर ओर इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं. चारों तरफ इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. कोई कह रहा है आपसी भाईचारे और बातचीत से हल निकल जाएगा, लेकिन कोई कह रहा है कि इससे कुछ होने वाला नहीं है. बहरहाल इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्म हैं. आइये जानते हैं कि इस मुद्दे पर किसने क्या कहा.

सुब्रह्मण्यम  स्वामी - बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कोर्ट से आग्रह किया था कि वह पिछले छह साल से लंबित राम मंदिर अपील पर रोज़ाना सुनवाई करे और जल्द फैसला सुनाए

मायावती - मायावती इस मामले पर टिप्पणी करने से बचती दिखाई दीं. उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है.

असदुद्दीन ओवैसी - एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद मामला मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है और वह देखना चाहते हैं कि मामले में क्या भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ‘‘षड्यंत्र के आरोप’’ साबित होंगे.

उमा भारती - उमा भारती ने कहा है कि जहां रामलला हैं, वहां सोमनाथ जैसे भव्य मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने कोर्ट की सलाह का स्वागत करते हुए यह भी कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि मुस्लिम समाज सहयोग करेगा.

ज़फ़रयाब जिलानी - बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक ज़फ़रयाब जिलानी का भी कहना है कि पिछले 27 सालों में इस मुद्दे पर कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन शीर्ष स्तर पर हुई तमाम बातचीत भी अब तक फ़ेल ही रही है, सो, अब अगर सुप्रीम कोर्ट के जज मध्यस्थता करें, तो ही हम भरोसा करेंगे.

लालकृष्ण आडवाणी - बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया और कहा कि सभी संबंधित पक्षों को आम सहमति बनानी चाहिए.

राशिद फिरंगी महली - मुस्लिम धर्मगुरु राशिद फिरंगी महली ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को सही बताते हुए कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के कहे का सम्मान करते हैं, और पर्सनल लॉ बोर्ड भी राम मंदिर - बाबरी मस्जिद विवाद के अदालती हल का पक्षधर रहा.

विनय कटियार - बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा है कि कोर्ट के बयान का स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि यह कोर्ट की टिप्पणी है, उनका फैसला नहीं है, लेकिन अब कोर्ट के कहने के बाद रास्ता ज़रूर निकलेगा.

सीताराम येचुरी - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि सवाल यह है कि ज़मीन की मिल्कियत किसकी है, और चूंकि यह कानूनी मामला है, सो, यह कोर्ट को ही तय करना है, और उसी के बाद बात आगे बढ़ सकेगी.

प्रमोद तिवारी- कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राम मंदिर का मुद्दा बीजेपी के लिए आस्था का नहीं, सियासी मामला है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह मुद्दा बीजेपी के लिए न तो आस्था का सवाल है, और न ही वह इस पर कोई अमल या हल चाहती है.

दत्तात्रेय होसबोले - आरएसएस के प्रचारक दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि सभी भारतीयों की शिरकत से भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यह फैसला धर्म संसद तथा उन सभी पक्षों को करना है, जो कोर्ट गए हैं.

दिग्विजय सिंह - कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मुद्दे पर खुद पहल करनी चाहिए, क्योंकि योगी आदित्यनाथ किस रास्ते पर चले जाएंगे, यह हम सबके लिए चिंता का विषय है.
                                                                                                             
महेश शर्मा - केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी ने हमेशा कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा संवैधानिक ढांचे के भीतर सहमति के माध्यम से ही हल होना चाहिए.
                                                                                                                                                                                                                                             Made by Rosy                                                                                                                          22/3/2016

Comments

Popular posts from this blog

UP Mai Adityanath ka ladkeyo kai Surksha kai leyai Uthaea Kadam

यूपी में मनचलों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया एंटी रोमियो स्क्वॉड लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के चुनावी वादे के हिसाब राज्य में हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का आदेश दे दिया है. पार्टी का आरोप रहा है कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारें उदासीन रही हैं. बीजेपी नेताओं ने चुनाव में आरोप लगाया था कि राज्य में मनचलों के चलते लड़कियों को कॉलेज आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है. कई बार ऐसी स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठता रहा है. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यूपी पुलिस सतर्क हो गई है और मंगलवार से ही कई शहरों में पुलिस ने लड़कियों के कॉलेज के बाहर खड़े शोहदों पर कार्रवाई आरंभ कर दी थी. कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया और कुछ से पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया. संसद में भी बयान देते हुए मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री और सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही राज्य में ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे महिलाओं की सुरक्ष...

Sunny Leon par Comment ka Fanda

सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'  अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोनी आखिर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से या भद्दे कमेंट करने वालों से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो इसका खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है. वह बताती हैं कि इसके लिए वह 'ब्‍लॉक बटन' का इस्‍तेमाल करती हैं. इन दिनों सनी लियोनी मैक्सिको में हैं और वहां के कैनकुन बीच से उन्‍होंने कई फोटो पोस्‍ट किए हैं. सनी से न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब एक ईमेल इंटरव्‍यू के माध्‍यम से यह पूछा कि क्‍या उन्‍हें सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट उन्‍हें कितना प्रभावित करते हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'नहीं प्रभावित करते, क्‍योंकि मेरे पास ब्‍लॉक बटन है. मैं इसके बारे में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती.' सनी लियोनी ने आईएएनएस को दिए इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं जानती हूं कि जो मुझे फोलो करते हैं वह मेरे साथ रहेंगे, और इसके लिए मैं उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हूं. जो नफरत फैलाते हैं उन्‍हें सीधे ब्‍लॉक कर दिया जाता है.' सनी ने कहा, ' मैं रूढ़‍िवादिता का कुछ नहीं कर सकती...

CM nai 1st day lagae Police Cheff Ki Class

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन - पुलिस चीफ की लगाई क्लास : 10 खास बातें लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता की हत्या के सिलसिले में राज्य पुलिस प्रमुख से मुलाकात की, और बताया गया है कि उन्होंने डीजीपी जावीद अहमद से 'सतर्क' रहने और प्रदेश में अपराध की रोकथाम की खातिर योजना बनाने के लिए कहा है. 44-वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो उपमुख्यमंत्रियों - केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा - एवं 44 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में पद एव गोपनीयता की शपथ ली थी. हमेशा भगवा वस्त्र पहने रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कााम करेगी. मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जुड़ी 10 खास बातें सूत्रों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या पर चिंता व्यक्त की. सूत्रों के अनुसार, योगी आदित...